Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण दिए निर्देश

निगमायुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण दिए निर्दे

ग्वालियर दिनांक 29 जून 2026 – शहर में चल रहे विकास कार्यों का नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मल्टीलेवल कार पार्किंग को प्रारंभिक तौर पर जुलाई माह में प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने सबसे पहले कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में निगमायुक्त ने नवंबर माह से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही द्वितीय तल पर नल फिटिंग पूर्ण करने एवं मुख्य गेट व फ्रंट एलिवेशन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद निगमायुक्त ने नगर निगम परिषद का निरीक्षण किया। परिषद का कार्य अक्टूबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। वर्तमान समय में परिषद का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, वर्तमान में फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा हे। इसके बाद उन्होंने नगर निगम संग्रहालय का निरीक्षण किया। संग्रहालय को 15 अगस्त तक प्रारंभ करने के निर्देश दिए। संग्रहालय में सिविल कार्य पूर्ण हो चुकें हैं, वर्तमान गैलरी का कार्य किया जा रहा है।

इसके बाद निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही मल्टी लेवल कार पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जुलाई माह तक कार्य पूर्ण कर मल्टीलेवल कार पार्किंग को प्रारंभिक तौर पर शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदार को लेबर बढाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद निगमायुक्त ने लक्कड़ खाना पुल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में बाधा बन रहे मकान को तोड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री सुशील कटारे, सहायक यंत्री श्री पवन शर्मा, श्री मनीष यादव, श्री अमित गुप्ता आदि उपस्थित थे।

सूचना क्र./1029/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in