Skip to main content

Aaj Tak24x7

आईजी ग्वालियर जोन का वार्षिक निरीक्षण

आईजी ग्वालियर जोन का वार्षिक निरीक्ष

 

*आईजी ग्वालियर जोन ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश*

 

🔴 *निरीक्षण के दौरान आईजी ग्वालियर ने शाखाओं की समीक्षा कर समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।*

🔴 *कार्यालयीन कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने एवं लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर दिया जोर।*

🔴 *निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ने पार्क में पौधारोपण किया गया।*

 

ग्वालियर 29.06.2026 – पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द कुमार सक्सेना(भापुसे) ने सोमवार दिनांक 29.06.2026 को ग्वालियर जिले के वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्वालियर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की सभी शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के प्रारंभ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन का स्वागत किया। इसके उपरांत पुलिस गार्ड द्वारा सलामी दी गई। पुलिस महानिरीक्षक ने गार्ड का निरीक्षण कर उनके उत्कृष्ट टर्नआउट एवं अनुशासन की सराहना करते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की।

 

*लंबित शिकायतों एवं कर्मचारियों के प्रकरणों की समीक्षा* – पुलिस महानिरीक्षक ने कार्यालय में लंबित शिकायतों, कर्मचारियों से संबंधित प्रकरणों तथा विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यालयीन अभिलेखों का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण किया जाए।

 

*अपराध रिकॉर्ड एवं स्थापना संबंधी शाखाओं का किया निरीक्षण* – निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने ओएम शाखा का निरीक्षण कर जिले के अपराध रिकॉर्ड के संधारण की समीक्षा की तथा अपराधों का नियमित एवं अद्यतन इन्द्राज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अवकाश शाखा, आंकिक स्थापना शाखा एवं स्थापना शाखा का निरीक्षण कर पुलिस बल की वर्तमान स्थिति, इंक्रीमेंट, क्रमोन्नति तथा लंबित अनुकंपा नियुक्ति संबंधी प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

*सेवा पुस्तिका, वेतन, जीपीएफ एवं पेंशन प्रकरणों की समीक्षा*- पुलिस महानिरीक्षक ने सेवा पुस्तिका शाखा में अधिकारी एवं कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों का अवलोकन किया तथा समय-सीमा में आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विविध शाखा, वेतन शाखा, आवक-जावक शाखा, एसी-प्रथम, एसी-द्वितीय एवं जीपीएफ शाखा का निरीक्षण कर रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं लंबित पत्रों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन प्रकरणों एवं लंबित कंडिकाओं के शीघ्र निराकरण पर भी विशेष बल दिया।

 

*कार्यालय की अन्य शाखाओं का भी किया निरीक्षण* – निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कोर्ट शाखा का अवलोकन कर न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान आरटीआई, जिला विशेष शाखा में पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन आदि का भी निरीक्षण किया गया।

 

*पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* – वार्षिक निरीक्षण के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर, डीएसपी मुख्यालय श्री रोबिन जैन, रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह सिकरवार सहित पुलिस अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in