वर्धा से चोरी हुई मोपेड चंद्रपुर में बरामद, लोकल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के चंद्रपूर से

संवाददाता= राकेश मेश्राम की रिपोर्ट

 

 

वर्धा से चोरी हुई मोपेड चंद्रपुर में बरामद, लोकल क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

चंद्रपुर। स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए वर्धा जिले के गिरड थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक मोपेड बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को स्थानीय अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली कि वर्धा जिले के गिरड थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक मोपेड चंद्रपुर जिले के तळोधी गांव में लाई गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से एमएच 34 सीएस 4482 नंबर की चोरी की गई मोपेड बरामद की गई। बरामद वाहन की अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशांत राजेंद्र मडावी, उम्र 26 वर्ष, निवासी तळोधी, तहसील नागभीड़, जिला चंद्रपुर के रूप में हुई है।

यह मामला गिरड पुलिस थाना, जिला वर्धा में अपराध क्रमांक 0158/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के अंतर्गत दर्ज है।

बरामद मोपेड और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गिरड पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर के ब्रह्मपुरी उपविभागीय पथक द्वारा की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes