Skip to main content

Aaj Tak24x7

*ई-संस्कार पब्लिक स्कूल में प्रवेश उत्सव का आयोजन, नवोदय में चयनित छात्र आरव साहू का हुआ सम्मान*

*लोकेशन: कुसमानिया

*संवाददाता: गणेश जायसवाल, देवास*

*दिनांक: 01 जुलाई 2026*

*आज तक 24×7*

*ई-संस्कार पब्लिक स्कूल में प्रवेश उत्सव का आयोजन, नवोदय में चयनित छात्र आरव साहू का हुआ सम्मान

कुसमानिया स्थित *ई-संस्कार पब्लिक स्कूल* में आज *प्रवेश उत्सव* बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे *श्री महेश परमार, जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा* का विद्यालय परिवार की ओर से शॉल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के होनहार छात्र *आरव साहू* का विशेष सम्मान किया गया, जिसका चयन *जवाहर नवोदय विद्यालय* के लिए हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। उपस्थित अतिथियों *लाला भैया परमार*, *सुदामा साहू* एवं विद्यालय के प्राचार्य *श्री इंद्रेश चौहान* सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र आरव साहू को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि श्री महेश परमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। साथ ही आरव साहू की सफलता को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायी बताया।

  1. प्राचार्य श्री इंद्रेश चौहान ने बताया कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर भी विशेष ध्यान देता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में निरंतर सहयोग की अपील की।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in