एनएच-39 किनारे पटरियों पर अतिक्रमण उठा, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्तीकरण

एनएच-39 किनारे पटरियों पर अतिक्रमण उठा, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्तीकर

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र। उपजिलाधिकारी निखिल यादव के नेतृत्व में मंगलवार को कस्बे में एनएच-39 के किनारे स्थित सार्वजनिक पटरियों व नालियों पर चल रहे अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाया गया। नगर पंचायत कर्मचारी और कोतवाली पुलिस बल की मौजूदगी में कचहरी रोड व अन्य मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे रखे गए सामान व ठेलों को हटवाया गया।

एसडीएम निखिल यादव ने बताया कि पटरियों पर कब्जा कर रहे दुकानदारों को पहले से सूचित किया गया था और उन्हें स्वयं अपने सामान हटाने के लिए कहा गया था। चेतावनी के बावजूद नहीं हटाने पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने कार्रवाई कर सामान हटवाया। कब्जा करने वालों को फार्म भरवाकर चालान तथा आगे कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

निखिल यादव ने कहा कि नगर सीमा के भीतर सार्वजनिक मार्ग व नाली स्थल पर किए गए अवैध कब्जों को समाप्त किया गया है और यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने अपील की कि जो लोग सड़क और पटरियों पर अवैध रूप से कब्जा किए बैठे हैं, वे अपने आप उसे हटवा लें ताकि सड़क पर जाम और दुर्घटनाओं की घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में विस्तृत और सख्त कार्यवाही की जाएगी यदि लोग नियम नहीं मानते हैं।

कोतवाली पुलिस ने भी अभियान के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखी और आवश्यक वैधानिक नोटिस व चेतावनियाँ दीं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज “जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर उत्कर्ष कार्य के लिए दाना पानी संस्था को कलेक्टर मैडम नगर निगम कमिश्नर एव कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी द्वारा प्रशंशा नियुक्ति पत्र देकर सम्मनित किया।

शिवपुरी :- माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ.मोहन यादव जी ,माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं माननीय श्री करन अदानी जी के आगामी दिनांक 5 जुलाई को तेंदुआ पाली पर 2500 करोड़ की अदानी ग्रुप फाउंडेशन डिफेंस फैक्ट्री के भूमिपूजन हेतु शिवपुरी प्रवास की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार, शिवपुरी में आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता की।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in