Skip to main content

Aaj Tak24x7

उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न*

*उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न*

उज्जैन, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार उज्जैन संभाग में 01 अप्रैल, 2026 से शत-प्रतिशत उर्वरक का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। कृषकों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। इसको दृष्टिगत रखते हुए श्री आर.पी.एस. नायक, संयुक्त संचालक कृषि की अध्यक्षता में उपसंचालक कृषि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला विपणन अधिकारी तथा प्रत्येक जिले से उपसंचालक कृषि के अधीन 02 मास्टर ट्रेनरों का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण बुधवार को कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र, कोठी रोड में संपन्न हुआ।

 

क्रिप्स, भोपाल से श्री अमित पेंढनकर एवं श्री पीयूष सिंह द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ई-विकास प्रणाली में किए गए परिवर्तनों से समस्त प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया गया। प्रश्न-उत्तर सत्र में जिला अधिकारियों द्वारा व्यावहारिक कठिनाइयों के बारे में चर्चा की गई, जिनका मास्टर ट्रेनरों द्वारा समाधान किया गया। जिला अधिकारियों द्वारा ई-विकास प्रणाली को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए गए, जिन्हें प्रदेश स्तर से आए मास्टर ट्रेनरों द्वारा शासन को अवगत कराने हेतु प्रतिबद्धता दर्शाई गई। तत्पश्चात समस्त प्रशिक्षणार्थियों का बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से मूल्यांकन किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in