Skip to main content

Aaj Tak24x7

लाल टिपारा देश की आदर्श गौशाला : मंत्री श्री कुशवाह 

लाल टिपारा देश की आदर्श गौशाला : मंत्री श्री कुशवाह

गौशाला में बनेगा अमृत सरोवर

 

ग्वालियर दिनांक 02 जुलाई 2026 – लाल टिपारा स्थित गौशाला देश की आदर्श गौशाला है, इसे कई बार बेहतर प्रबंधन, गायों की बेहतर देखभाल के लिए पुरस्कार मिल चुका है। गौशाला में अब अमृत सरोवर बनाया जाए इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यह बात आदर्श गौशाला में भ्रमण के दौरान सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कही। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जय प्रकाश राजोरिया, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, श्री कृष्णायन के संत श्री मधुरेंद्रानंद महाराज आदि उपस्थित थे।

उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंह ने गुरुवार को आदर्श गौशाला का भ्रमण किया, इस दौरान उन्होंने गौशाला में मियांवाकी पद्धति से किए गए पौधरोपण को देखा। इसके साथ ही उन्होंने बीमार ब्लॉक, बच्चा ब्लॉक, गाभिन (गर्भवती) ब्लॉक, दुधारू ब्लॉक आदि को देखा। इसके साथ ही उन्होंने सीएनजी प्लांट एवं पशु चिकित्सालय का भी भ्रमण किया।  इसके बाद उन्होंने गौशाला में गौ माता का पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौशाला का प्रबंधन कार्य संभाल रहे श्री कृष्णायन देशी गौरक्षाशाला के संतों को साधूवाद है, जिन्होंने इतना बेहतर प्रबंधन किया हुआ है। यहां पर हर गौमाता स्वस्थ्य, हष्ट-पुष्ट है। उनमें अलग ही चमक है। इसके साथ ही उन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड मां के नाम अभियान चलाया है, जिसका यहां पर बेहतर कार्य किया गया है। आमजनों ने भी यहां पर अपनी मां के नाम पर पौधरोपण किया है, जिनकी देखभाल संतों के द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर अमृत सरोवर बनना चाहिए, गौशाला में सरोवर के लिए जगह है, मैं यहां पर अधिकारियों से अमृत सरोवर के निर्माण के लिए बात करूंगा। जिससे यहां पर जल संचयन और संवर्धन हो सके।

सूचना क्र./1056/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in