Skip to main content

Aaj Tak24x7

आसाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज, बाह में संचारी रोगों से बचाव हेतु दिलाई गई सामाजिक स्वच्छता की शपथ

आसाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज, बाह में संचारी रोगों से बचाव हेतु दिलाई गई सामाजिक स्वच्छता की शपथ

बाह (आगरा)। आसाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज, बाह में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सामाजिक स्वच्छता एवं रोगों से बचाव की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित ने किया।

प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है। उन्होंने छात्रों से अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, जलभराव न होने देने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता बनाए रखने तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने की शपथ ली। विद्यालय परिवार ने भी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित गिरजेश यादव सर्वेश मिश्रा नीतू राजोरिया हरीकिशन शर्मा अनुराग कटारा मनोजकुमार एवं समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राए उपस्थित रहे

 

आगरा से ब्यूरो चीफ राहुल चतुर्वेदी की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in