वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आसाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज, बाह में हुआ वृक्षारोपण

वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आसाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज, बाह में हुआ वृक्षारोप

बाह (आगरा)। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आसाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज, बाह में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित ने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए।

प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार दीक्षित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया और सभी ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प दोहराया।

 

इस अवसरपर विद्यालय में उपस्थित प्रधानाचार्य विनोद कुमार दीक्षित अरुण कुमार दुबे श्याम सिंह राठौड़ अनिल तोमर हरिकिशन शर्मा सर्विस मिश्रा गिरजेश यादव अनुराग कटारा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

 

आगरा से ब्यूरो चीफ राहुल चतुर्वेदी की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in