Skip to main content

Aaj Tak24x7

मार्च 2027 तक तैयार करें ग्वालियर नगर निगम का नया परिषद भवन – महापौर डॉ शोभा सिकरवार 

मार्च 2027 तक तैयार करें ग्वालियर नगर निगम का नया परिषद भवन – महापौर डॉ शोभा सिकरवार

 

महापौर डॉ सिकरवार ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

 

ग्वालियर। महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने मोती महल परिसर में निर्माणाधीन नवीन नगर निगम परिषद भवन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिषद भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करते हुए मार्च 2027 तक भवन पूरी तरह तैयार कर लें ।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महापौर को बताया कि परिषद भवन के भूतल स्थित मुख्य हॉल का निर्माण एवं अन्य कार्य नवंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। महापौर ने भवन की पार्किंग व्यवस्था, पार्क विकास और अन्य निर्माण कार्यों की भी जानकारी लेकर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव, कार्यपालन यंत्री श्री सुशील कटारे, सहायक यंत्री श्री मनीष यादव, उपयंत्री श्री विपिन दुबे, क्षेत्राधिकारी श्री रविंद्र प्रताप सिंह, संबंधित ठेकेदार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in