Skip to main content

Aaj Tak24x7

महिदपुर रोड ऑफ इंडिया ने स्कूली छात्राओं को बांटी पुस्तकें और पेन*

महिदपुर रोड ऑफ इंडिया ने स्कूली छात्राओं को बांटी पुस्तकें और पेन

CSR के तहत शासकीय कन्या हाई स्कूल में किया वितरण

 

महिदपुर रोड/ सामाजिक दायित्व के तहत बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा ने शासकीय कन्या हाई स्कूल की छात्राओं को अध्ययन सामग्री भेंट की।

 

 

बैंक की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी योजना के अंतर्गत छात्राओं को *पुस्तकें और पेन* वितरित किए गए।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक *विनय शाक्य*, क्रेडिट अधिकारी *सोनू राठौड़ लखन डांगी,प्रह्लाद पोरवाल, स्कूल प्राचार्य *अनिल सेठिया*, गोपाल तवर, बापूलाल चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शाखा प्रबंधक विनय शाक्य ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

बैंक की इस पहल पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखी गई।

शिक्षक बापूलाल चंद्रवंशी ने बैंक का आभार माना।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in