Skip to main content

Aaj Tak24x7

जरूरतमंद लक्ष्मी के विवाह हेतु परिवारीजनों के सामने थी आर्थिक समस्या*       

*जरूरतमंद लक्ष्मी के विवाह हेतु परिवारीजनों के सामने थी आर्थिक समस्या*

*लक्ष्मी के विवाह में उसके गांव भरसेन में मदद करने दरवाजे पहुंची विचित्र पहल शाखा की टीम*

 

 

औरैया ब्यूरो

समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा ग्राम-भरसेन, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर राठौर (तेली) समाज के रामनरेश जोकि मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी लाडली बेटी जरूरतमंद लक्ष्मी का *शुभ विवाह ग्राम- कानपुर देहात के रमपुरा डेरापुर निवासी चि. विपिन के साथ दिनांक 7 जुलाई-2026 को ग्राम भरसेन से संपन्न होगा,* आर्थिक संकट होने के कारण लक्ष्मी की मम्मी रीता देवी ने अपनी बेटी लक्ष्मी के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 5 जुलाई रविवार को प्रातः 10 बजे लक्ष्मी के दरवाजे पहुंचकर सखी ग्रुप” की सदस्यों ने लक्ष्मी के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन-सहयोग से उसको गेहूं का आटा, चावल, अरहर- चना दाल, गुड़, साड़ियां, ज्वेलरी सेट, स्टील के बर्तन, बेडशीट, स्टील की बाल्टी, परात, केसरोल, कुकर 3 लीटर, ट्रॉली बैग, महाराजा मिक्सी, क्रोकरी वॉउल सेट, नाश्ता किट, टेबल पंखा, गर्म खाना टिफिन सेट, कटोरी सैट, इलेक्ट्रिक प्रेस, चूड़ी, पुडिंग सेट, श्रृंगार सामग्री किट आदि तमाम गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद भेंट की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी झलक रही थी, *मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संगठन द्वारा संचालित अनोखी पहल की सराहना की,* मदद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि *अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बेसहारा व जरूरतमंद 73 लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद लक्ष्मी की 74 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं,* जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को हृदय से अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, *समिति के संस्थापक “औरैया रत्न” आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान-दहेज के रूप में सेवा आगे भी जारी रहेगी।* मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति की विशेष सहयोगी “सखी ग्रुप” की सदस्य समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, सीता पोरवाल, पुष्पा गुप्ता, अनुपम पोरवाल, आदर्श गुप्ता (शुभम), रामआसरे गुप्ता, चिकित्सक व समाजसेवी एल.एन.गुप्ता, अनिल कुमार सोनी, प्रशांत पोरवाल (मोनू), विनोद कुमार पोरवाल, हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, सतीश, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि आधा सैकड़ा मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in