Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा महिला से मंगलसूत्र व पैसा छीनने वाले शातिर 02 अभियुक्तो को घटना में प्रयुक्त एक अदद ऑटो रिक्शा एवं 1000 रुपया के साथ किया गया गिरफ्तार।*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा महिला से मंगलसूत्र व पैसा छीनने वाले शातिर 02 अभियुक्तो को घटना में प्रयुक्त एक अदद ऑटो रिक्शा एवं 1000 रुपया के साथ किया गया गिरफ्तार।

 

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं-293/26 धारा 304(2), बढ़ोतरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1- नवी सरवर उर्फ कल्लू पुत्र नूर मोहम्मद निवासी दौलतपुर थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 52 वर्ष, 2-बीनू सोनकर पुत्र हृदय नारायण सोनकर निवासी ब्लॉक नंबर 9 मकान नंबर 1 / 108 काशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद बस्ती के मय बरामद शुदा 1000 रुपये नगद व 01 अदद ऑटो रिक्शा के साथ चननी मार्ग पर लाला के बगिया से दिनांक 04.07.2026 समय 18.25 बजे गिरफ्तार किया गया ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता*

1. नवी सरवर उर्फ कल्लू पुत्र नूर मोहम्मद निवासी दौलतपुर थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 52 वर्ष।

2. बीनू सोनकर पुत्र हृदय नारायण सोनकर निवासी ब्लॉक नंबर 9 मकान नंबर 1 /108काशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं-480/25 धारा 303(2), 317(2), बीएनएस थाना कोतवाली बस्ती अभियुक्त ( बिनु सोनकर)

2. मु0 अ0 सं0656/16धारा 4/5 आर्म्स एक्ट थाना लालगंज जनपद बस्ती (अभियुक्त नवी सरवर उर्फ कल्लू)

3. मु0 अ0 सं- 293 /26 धारा 304 ( 2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बस्ती (अभियुक्त बिनु सोनकर एवं नवी सरवर उर्फ कल्लू)

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 01.07.2026 को समय करीब 02.30 बजे प्रार्थी क्रिसेंट माल रोडवेज के पास प्रार्थनी डॉक्टर sk गौड़ बस्ती के यहां अपनी नाती की तबीयत खराब होने के कारण भर्ती किया था जब वह वापस आ रही थी समय लगभग 2:00 बजे एक आदमी क्रिसेंट मॉल पे मिला जो कहा मैं तुम्हें ऑटो से तुम्हारे घर छोड़ दूंगा मैं उसके साथ थोड़ी दूर आगे पचपेडीया मोड की तरफ गई वहां पर उसका एक साथी आगे लेकर खड़ा था दोनों मेरे हाथ से ₹5000 व मेरा मंगलसूत्र छीनकर भाग गए।

 

*गिरफ्तार/बरामद करने वाली टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

2. उ0नि0 जयविन्द कुमार यादव चौकी प्रभारी रोडवेज थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

3. का0 अर्जुन यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

4. का0 आतिश कुशवाहा थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

5. का0 स्कंद यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

6. कांस्टेबल आशीष कुमार वर्मा थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in