Skip to main content

Aaj Tak24x7

नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म प्रयास, प्राथमिक शिक्षक सलाखों के पीछे।

नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म प्रयास, प्राथमिक शिक्षक सलाखों के पीछे

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

कोन,सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थाना कोन पुलिस ने लैंगिक अपराध के मामले में वांछित एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

थाना कोन में पंजीकृत मु0अ0सं0-120/2026 के अनुसार आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय धोबी बस्ती, कुड़वा में कार्यरत शिक्षक ने विद्यालय बंद होने के बाद कार्यालय कक्ष में नाबालिग छात्राओं के साथ अशोभनीय एवं आपराधिक कृत्य करने का प्रयास किया।

प्रारंभ में मामले में धारा 75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर इसमें धारा 65(2), 62 बीएनएस तथा 5(एम)/6 एवं 18 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। साथ ही पहले लगाई गई धारा 75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो अधिनियम को हटा दिया गया।

05 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोन पुलिस टीम ने अभियुक्त टीपू सुल्तान पुत्र सैलानी, निवासी ग्राम रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 34 वर्ष को तिलगुड़वा मोड़, कस्बा कोन से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र

2. हे0का0 शिव कुमार यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र

3. हे0का0 कृष्ण कुमार यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना जारी है। पीड़ित छात्राओं की सुरक्षा एवं परामर्श के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in