मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मातम।

मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मातम

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

कोन,सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा अंतर्गत नेरुइया दामर टोला में शनिवार रात करीब 9 बजे मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, टोला निवासी अनुज गिरी पुत्र स्व. श्यामलाल गिरी अपने घर में मोबाइल चार्जर बिजली के बोर्ड में लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लगा और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रविवार सुबह कोन पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया

गया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और मजदूरी कर पत्नी व चार छोटे बच्चों का भरण-पोषण करता था। असामयिक निधन से पत्नी सहित चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

है। ग्रामीणों और परिजनों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

इस संबंध में कोन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि “युवक की मौत मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in