Skip to main content

Aaj Tak24x7

शासन के आदेश के 52 दिन बाद भी जांच रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी गई, तहसील दिवस में जिलाधिकारी को जनहित के मुद्दे के साथ सौंपा ज्ञापन*

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

*शासन के आदेश के 52 दिन बाद भी जांच रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी गई, तहसील दिवस में जिलाधिकारी को जनहित के मुद्दे के साथ सौंपा ज्ञापन

 

ओबरा (सोनभद्र)। तहसील दिवस में समाजसेवी राकेश केशरी ने जिलाधिकारी चर्चित गोंड सोनभद्र को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद शिकायत की जांच रिपोर्ट 52 दिन बीत जाने के बाद भी शासन को उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि शासन के आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।ज्ञापन के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन, नगर विकास अनुभाग-1 के पत्रांक 1/1330497/2026/9-1099/70/2026, दिनांक 15 मई 2026 के माध्यम से जिलाधिकारी, सोनभद्र को शिकायत की सक्षम स्तर से जांच कराकर स्पष्ट संस्तुति सहित तथ्यात्मक आख्या तत्काल शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद 52 दिन बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट शासन को प्रेषित नहीं की गई, जिससे शिकायत का निस्तारण लंबित है।*ज्ञापन में ओबरा नगर क्षेत्र की कई गंभीर जनसमस्याओं को भी उठाया गया* सेक्टर-9 से खैरटिया मार्ग पर लगभग 500 मीटर तक नया स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद तापीय परियोजना के हस्तक्षेप के बाद बंद होने से रात में पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है। इसी मार्ग से छात्राएं, कामकाजी महिलाएं एवं आम नागरिक आवागमन करते हैं, जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर असामाजिक एवं नशेड़ी तत्वों द्वारा वहां जमावड़ा लगाए जाने की शिकायत की गई है पूर्व दशहरा के समय एक महिला से घटना भी घट चुकी हैँ ।इसके अतिरिक्त बग्घा नाला से शारदा मंदिर तक करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित स्ट्रीट लाइटों के कुछ ही दिनों में खराब हो जाने, शिकायतों के बावजूद उनकी मरम्मत न होने तथा वाराणसी–शक्तिनगर मुख्य मार्ग की जर्जर सड़क ओवरब्रिज एवं चोपन पुल पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।राकेश केशरी ने जिलाधिकारी से मांग की कि शासन के आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, लंबित जांच शीघ्र पूरी कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए, बंद स्ट्रीट लाइटों एवं जर्जर सड़कों की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in