Skip to main content

Aaj Tak24x7

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी कराने के विरोध में राष्ट्र सेवी संगठन का प्रदर्शन, राजद्रोह के मुकदमे की मांग

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी कराने के विरोध में राष्ट्र सेवी संगठन का प्रदर्शन, राजद्रोह के मुकदमे की मां

हसनपुर। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।वीडियो देखने से स्पष्ट हो रहा है कि माननीय प्रधान मंत्री जी के प्रति अभद्र भाषा बोलते समय उसके पास कोई और भी मौजूद है जो बोलने के लिए उकसा रहा है।इस घटना के विरोध में सोमवार को राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने अतरासी अड्डे पर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्र सेवी संगठन के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में एकत्र हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक और उसके सहयोगियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे प्रधानमंत्री के सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सामाजिक एकता,समरसता को ठेस पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने की भी जरूरत बताई।

कृष्ण कुमार शर्मा ने मांग की कि माननीय प्रधान मंत्री के प्रति किए गए शर्मनाक कृत्य के लिए आरोपी युवक और वीडियो बनाने व बोलने के लिए उकसाने वालों व वायरल करने में उसका साथ देने वाले साथियों के खिलाफ तुरंत ‘राजद्रोह’ का मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की अपील की, ताकि भविष्य में कोई भी देश के मान-सम्मान को ठेस न पहुंचा सके।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से राजू चौहान, मोनू चौहान, राजू सैनी, साबिर अली, त्रिलोक सिंह जाटव, पवन कश्यप, सागर भाटी, महेंद्र सिंह राणा, उमेश सैनी और मोहम्मद हसन सहित संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो की जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।सवाददाता……….मुशीर खान

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in