Skip to main content

Aaj Tak24x7

आकाशीय बिजली का कहर: जंगल में गिरी बिजली से 6 गायों की मौत, घर में गर्भवती भैंस भी नहीं बची*  

*आकाशीय बिजली का कहर: जंगल में गिरी बिजली से 6 गायों की मौत, घर में गर्भवती भैंस भी नहीं बची*

 

_एक ही दिन में पशुपालकों पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में मातम, मुआवजे की मांग_

 

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।*

 

विंढमगंज सोनभद्र। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फूलवार के राजस्व गांव महुवरिया और जोरूखाड़ में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालकों का भारी नुकसान हुआ है। अलग-अलग हुई दो घटनाओं में 6 गायों और एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महुवरिया निवासी पशुपालक रूपन यादव और जोरूखाड़ निवासी सुखाई गोंड सोमवार को रोज की तरह अपने दर्जनों मवेशियों को चराने के लिए घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर टेढ़रिया खोली के जंगल में गए

थे। दोपहर करीब 2 बजे अचानक तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब हो गया। इसी दौरान जंगल में एक पेड़ के नीचे खड़े मवेशियों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में रूपन यादव की चार और सुखाई गोंड की दो गायें मौके पर ही दम तोड़ गईं।

*आठ माह की गर्भवती भैंस भी चपेट में आई*

उधर, जोरूखाड़ गांव निवासी इंद्रजीत यादव के घर पर बंधी भैंस भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। बिजली गिरने से भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई।

इंद्रजीत यादव ने बताया कि उनकी भैंस आठ माह की गर्भवती थी और लगभग दो माह बाद बच्चा देने वाली थी। एक ही दिन में हुए इन हादसों से प्रभावित परिवारों में कोहराम मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

फिलहाल राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in