हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं करण अडानी, जीत अडानी से श्रीमंत सिंधिया जी ने सत्येन्द्र शर्मा का परिचय कराया, अभिनंदन किया
———————————————–
ग्वालियर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के प्रयासों से शिवपुरी में ढाई हजार करोड़ की लागत से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (डिफेंस पार्क) का भूमि पूजन करने ग्वालियर पधारे ग्वालियर एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं करण अदाणी , जीत अदाणी से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा का परिचय कराया एवं सत्येन्द्र शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत वंदन अभिनंदन किया।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ग्वालियर चंबल संभाग के प्रगति एवं विकास के लिए दिन रात मेहनत कर अनेकों सौगात देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दे रहे हे वहीं दूसरी तरफ ग्वालियर चंबल संभाग को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हे इसी कड़ी में श्रीमन्त सिंधिया जी के अथक प्रयासों से शिवपुरी में ढाई हजार करोड़ की लागत से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री(डिफेंस पार्क) के भूमिपूजन में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, अडानी ग्रुप के श्री करण अडानी जी एवं श्री जीत अडानी जी की विशेष रूप से उपस्थिति में हुआ जिसमें हज़ारों लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।



