Skip to main content

Aaj Tak24x7

मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित उन्नत कृषि पर संभागीय कार्यशाला में सहभागिता की।

मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित उन्नत कृषि पर संभागीय कार्यशाला में सहभागिता की

 

इस अवसर पर कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण, नवाचार, तकनीकी उन्नयन, किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने एवं पशुपालन को सशक्त बनाने संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश सरकार किसानों और पशुपालकों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रभावी योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना जी, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया जी, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह जी, भितरवार विधायक श्री मोहन सिंह राठौर जी, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर जाटव जी, कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री अरविन्द कुमार शुक्ला जी, जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया जी, राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह यादव जी, पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष श्री केशव सिंह बघेल जी, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर जी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा जी, श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक जादौन जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।किसानों एवं पशुपालकों की समृद्धि ही विकसित मध्यप्रदेश की मजबूत नींव है। 🌾🥛🇮🇳

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in