Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना कन्नौद/खातेगांव पुलिस के द्वारा किन्नर का भेष बनाकर लूट/डकैती करने वाले 06 लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई संपती एंव घटना में प्रयुक्त 02 कारों को एंव हथियार बरामद किये ।

लोकेशन कन्नौद

संवाददाता गणेश जायसवाल

आज तक 24×7

,9754278866

एंकर

 

 

थाना कन्नौद/खातेगांव पुलिस के द्वारा किन्नर का भेष बनाकर लूट/डकैती करने वाले 06 लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई संपती एंव घटना में प्रयुक्त 02 कारों को एंव हथियार बरामद किये

 

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 02.07.2026 को थाना कन्नौद पुलिस ‌द्वारा मुखबिर सुचना के आधार पर डकैती की योजना बनाते हुये 05 बदमाशों को इंदौर बैतुल हाईवे ब्रिज के नीचे सर्विस रोड ननासा से मय हथियार एवं अल्टो कार के गिरफ्तार किया गया जिस पर अपराध क्र.462/2026 धारा 310(4),310(5) बीएनएस एंव 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबंध्द किया गया। उक्त दिनाक को ही फरियादी कुलदीप पिता जगदीश जाट उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बरबईखेडा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 19.06.2026 को अज्ञात तीन व्यक्तियों में से 02 ने किन्नर का रूप बदलकर स्विफ्ट डिजायर कार से उसके घर आकर छल करके चाकु अड़ाकर सोने के जेबर कीमती करीबन 01 लाख 50 हजार रुपये किमती के लूट कर ले गये थे लूटेरों के भय के कारण घटना के समय पर रिपोर्ट नहीं की गई बाद लूटेरों के गिरफ्तारी थाना कन्नौद में होने से फरियादी का होसला बड़ा और थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उक्त रिपोर्ट पर से थाना खातेगांव पर अपराध क्र. 451/2026 धारा 3(5),309 (4),318(4),319(2) बीएनएस का पजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास श्री पुनीत गहलौद के द्वारा शीघ्र लूटी गई संपती की पतारसी एवं आरोपीयों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीयो) सहोदय करौद श्रीमती सौम्या जैन एवं एसडीओपी महोदय कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खातेगांव विजय सिंह लोधी ‌द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही कैमरा चैक क�

गिरफ्तार आरोपी 1. सोनू उर्फ सुनिल पिता लालु नाथ उम्र 36 वर्ष निवासी शिवपुर बडोदिया जिला रतलाम

 

2. आरोपीगण भैरुनाथ पिता कालु नाथ उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पाटुनीखुर्द जिला धार

 

3. जीवन पिता मदन नाथ उम 23 वर्ष निवासी मांईदा जिला धार

 

4. लखन पिता कैलाश नाथ उम्र 26 वर्ष निवासी आन्नद नगर सादलपुर जिला धार

 

5. अर्जुन पिता कालुनाथ उम्र 20 वर्ष निवासी बोईदा जिला धार

 

6. कैलाश पिता उमराव राव नाथ उम 40 वर्ष निवासी बोईदा जिला धार

 

> तरीका ए बारदात आरोपीयों दद्वारा किन्नर का भेष धारण कर छलपूर्वक लोगों को बहलाफुसलाकर और भय दिखाकर चाकु अडाकर लूटपाट करना ।

 

> बरामद मनुका – सोने के टाप्स, 02 सोने की की माला, एंव घटना में प्रयुक्त 02 कार अल्टो एंव स्विफ्ट डिजायर कार एंव 02 धारधार हथियार ।

 

सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही से निरीक्षक तहजीब काजी, निरीक्षक विजय सिंह लोधी, उनि राहुल रावत, सहायक उपनिरीक्षक जगन्नाथ चावडे, प्र.आर.570 दुर्गेश विश्नोई, प्र.आर.772 रविन्द्र तोमर, आरक्षक 561 सोहन जाट, आर. 225 मनमोह, आर. 787 बालकृष्ण छापे, आर.879 राजेन्द्र उमठ, आर.500 देवेन्द्र ठाकुर, आर. 474 बॉबी वर्मा, आर. चालक 569 शैलेन्द्र, म.आर. 1094 आशा यादव आर. 548 सोनु (सायबर सेल), आर. 160 युवराज (सायबर सेल) का सराहनीय योगदान रहा है।

 

07/07/2016. पीजी. एएसपी ऑफ़िका वानंड ड्व्स।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in