*पीसीएम कोचिंग क्लासेस में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग का सफल आयोज*
*मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, अतिथियों ने सफलता का दिया मंत्र*
*महिदपुर;- महिदपुर विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पीसीएम कोचिंग क्लासेस महिदपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग* कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में गौरव शर्मा, कृष्ण पांडे, अजय उपाध्याय, चेतन पाठक, संतोष पांचाल एवं सुरेश मकवाना सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।*
कार्यक्रम का शुभारंभ *माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।* इसके पश्चात उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को *प्रशस्ति-पत्र* एवं *सम्मान-चिह्न* प्रदान कर सम्मानित किया गया। करियर काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई।
*मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं।* उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन *कोचिंग के कोऑर्डिनेटर अशोक शर्मा* ने किया। अतिथियों का परिचय एवं आभार प्रदर्शन *कोचिंग संचालक कन्हैया शर्मा तथा लीलाधर मेहता ने किया।* कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी एवं उपयोगी बताया।



