Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना विजयराघवगढ़ में लगी आदतन अपराधियों की क्लास* 

*अपराध किया तो खैर नहीं*

*थाना विजयराघवगढ़ में लगी आदतन अपराधियों की क्लास*

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ के द्वारा थाना परिषर में आदतन अपराधियों की चेकिंग की गई।

 

आपको बता दें कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों की दिनचर्या पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया था है इसी तारतम्य में आज थाना विजयराघवगढ़ में आदतन अपराधियों को थाने पर बुलाकर सभी की चेकिंग की गई। थाने पर उपस्थित करीब तीन दर्जन आदतन अपराधियों के डोजीयर फॉर्म भरे गए।विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के तीन दर्जन आदतन अपराधियों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाशों को थाना उपस्थित कर आपराधियों की दिनचर्या की जानकारी ली गई। चेकिंग के पश्चात आदतन अपराधियों को हिदायत दी गई कि अपराधों से दूर रहें। थाने में आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई हैं और आदतन अपराधियों के खिलाफ बाउंड ओवर कार्यवाही भी की जा रही है। अपराधियों को बताया गया कि बाउंड ओवर अवधि के दौरान उल्लंघन करने पर जेल जाना होगा इसलिए अपराध करने से बचे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in