जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
आज बंगाल सुरक्षित है तो वह जनसंघ और डॉ. मुखर्जी की विचारधारा के कारण है: लालसिंह आर्य
*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण दिवस पर भाजपा ने मनाया स्मरण पखवाड़ा*
शिवपुरी। आज पश्चिम बंगाल सुरक्षित है तो वह जनसंघ और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा के कारण है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक विचार के लिए अपना जीवन दे दिया। भारतीय जनता पार्टी नहीं होती तो पश्चिम बंगाल कब का हमारे हाथों से चला गया होता। डॉ. मुखर्जी की औद्योगिक क्रांति और राष्ट्र निर्माण की सोच आज भी प्रासंगिक है। ये बात सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला शिवपुरी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में आए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मप्र सरकार के पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने कहीं।
अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दोनों ने समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए सोचा। पूज्य बाबा साहेब को तो कांग्रेस ने चुनाव हरवाया था। श्रमिकों के सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण में दोनों महापुरुषों की विचारधारा एक थी। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार उन्हीं विचारों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के जीवन और विचारों पर आधारित डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम भी शुरू किया गया उसको पूरे मनोयोग से सुनें। और कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी पंजाब सहित अन्य राज्यों में भी अपनी सरकार बनाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी द्वारा द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण दिवस के अवसर पर 23 जून से 6 जुलाई तक “स्मरण पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा जिला शिवपुरी में सोमवार शहर के नक्षत्र गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य,जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित, जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र बिरथरे,पूर्व विधायक प्रहलाद भारती,पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, जिला महामंत्री लवलेश जैन,केपी परमार,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश भरदेलिया मंच पर आसीन हुए।
कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र बिरथरे ने उद्बोधन में कहा,1951 से लेकर अब तक 75 वर्ष होने को हैं। हम कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैं और कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। आज 12 प्रांतों में हमारी सरकार है। यह सब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों का परिणाम है। उनका जन्म कलकत्ता में हुआ था और उन्होंने राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
वहीं भाजपा के जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित ने कहा कि भाजपा आज विशाल वृक्ष के रूप में खड़ी है, यह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देन है। एक देश, एक विधान” का नारा देकर उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधा। 23 जून से 6 जुलाई तक पार्टी द्वारा स्मरण पखवाड़े में बूथ स्तर तक कार्यक्रम किए गए।
भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने कहा कि यह पखवाड़ा बलिदान दिवस से जयंती तक मनाया जा रहा है। भाजपा का विचारधारा सत्ता प्राप्ति नहीं,जनसेवा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने के लिए संगठन हमें जो जिम्मेदारी देता है उसे हम पूरे मनोयोग से निभाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गरीब, निर्धन और समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जाटव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 को हटाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी कल्पना एक भारत, श्रेष्ठ भारत की थी। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद अब न आतंकवादी संगठन आ रहे हैं और न पत्थरबाजी हो रही है।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यलय प्रभारी विक्की मंगल एवं आभार व्यक्त कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री केपी परमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक खंडेलवाल, पूर्व जिला महामंत्री पृथ्वीराज सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष हेमलता रावत,
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।



