Skip to main content

Aaj Tak24x7

लखनादौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अंधे हत्या कांड का पर्दाफाश*  

♦️ *लखनादौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अंधे हत्या कांड का पर्दाफाश*

♦️ *जादू-टोना व जमीन विवाद के चलते भतीजे ने रची चाचा की हत्या की साजिश*

♦️ *6 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोबाइल व 1 मोटरसाइकिल जप्त*

 

*पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा व SDOP लखनादौन श्री अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन* में लखनादौन पुलिस ने ग्राम सिहोरा में हुए अंधे हत्या कांड का खुलासा कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

*घटना का विवरण:*

दिनांक 03/07/2026 को थाना लखनादौन क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिहोरा तालाब किनारे मोहनलाल पिता लखनलाल गोल्हानी, उम्र 42 वर्ष, निवासी सिहोरा का शव उथले पानी में चित्त अवस्था में पाया गया था। सूचना पर थाना लखनादौन में मर्ग क्रमांक 31/26 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच प्रारंभ की गई।

 

प्रथम दृष्टया परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर साक्ष्य छुपाने के संदेह पर अपराध क्रमांक 274/26 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी निरीक्षक के.पी. धुर्वे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

 

*विवेचना एवं खुलासा:*

विवेचना के दौरान मृतक के भतीजे राहुल गोल्हानी से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसकी तबियत खराब होने पर उसे चाचा द्वारा जादू-टोना किए जाने की शंका थी एवं जमीन-जायदाद में चाचा को अधिक हिस्सा मिलने के कारण रंजिश थी। इसी कारण उसने आकाश महोबिया को 1.50 लाख रुपये में चाचा की हत्या करने का सौदा तय किया।

 

दिनांक 02/07/2026 की रात्रि में आकाश महोबिया, धर्मेन्द्र अहिरवार, प्रियांशु यादव एवं आशीष काकोडिया सिहोरा पहुंचे। आरोपी गीता बाई ने चाचा की लोकेशन दी। राहुल ने डीएपी का बहाना बनाकर चाचा मोहनलाल को अपने साथ तालाब के पास ले गया, जहां चारों आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर शव तालाब किनारे फेंक दिया।

 

*गिरफ्तार आरोपी:*

1. राहुल गोल्हानी पिता भालसिंह गोल्हानी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिहोरा थाना लखनादौन

2. गीता बाई पति भालसिंह गोल्हानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी सिहोरा थाना लखनादौन

3. आकाश महोबिया पिता गणेश महोबिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी चुरका थाना लखनादौन

4. धर्मेन्द्र अहिरवार पिता गुड्डू अहिरवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी डुंगरिया थाना धूमा

5. आशीष काकोडिया पिता शंकरलाल काकोडिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी पाठादेवरी थाना धूमा

6. प्रियांशु यादव पिता मदन यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी पाठादेवरी थाना धूमा

 

*जप्त संपत्ति:* 06 नग मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल बजाज डिसकवर

जिला संवाददाता- शुभम सनोडिया सिवनी म प्र

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in