Skip to main content

Aaj Tak24x7

बॉलीवुड के मशहूर गायक, संगीतकार एवं अभिनेता पीयूष मिश्रा करेंगे ‘सफलता के साक्षी’ पुस्तक का विमोचन।

बॉलीवुड के मशहूर गायक, संगीतकार एवं अभिनेता पीयूष मिश्रा करेंगे ‘सफलता के साक्षी’ पुस्तक का विमोचन

 

ग्वालियर, 9 जुलाई।

ग्वालियर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले एक विशेष आयोजन के अंतर्गत वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडेय की प्रेरणादायी पुस्तक ‘सफलता के साक्षी’ का भव्य विमोचन समारोह सोमवार, 13 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे शीतला सहाय सभागार, कैंसर हॉस्पिटल (कैंसर पहाड़ी, मांढरे की माता के समीप), ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा।

इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि ग्वालियर की माटी से जुड़े बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायक, संगीतकार एवं अभिनेता पीयूष मिश्रा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के पूर्व संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान के निदेशक डॉ बी आर श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे।

डॉ. केशव पांडेय ने बताया कि ‘सफलता के साक्षी’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि संघर्ष, संवेदना और सामाजिक सहयोग की जीवंत गाथाओं का दस्तावेज है। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े 137 ऐसे व्यक्तियों के प्रेरक जीवन प्रसंग संकलित किए गए हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों, अभावों और कठिन संघर्षों के बीच समाज के सहयोग से अपने जीवन को नई दिशा दी तथा सफलता का नया अध्याय लिखा।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक इस बात का सशक्त प्रमाण है कि यदि समाज साथ खड़ा हो तो हार को भी जीत में बदला जा सकता है। पुस्तक की प्रत्येक कहानी पाठकों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देती है।

आयोजकों ने संगीत, साहित्य, कला और संस्कृति की समृद्ध नगरी ग्वालियर के नागरिकों से इस ऐतिहासिक साहित्यिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रेरणा, संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस विशेष अवसर के साक्षी बनने की विनम्र अपील की है।

 

कार्यक्रम विवरण :

 

• पुस्तक : सफलता के साक्षी

• अवसर : पुस्तक विमोचन समारोह

• दिनांक : 13 जुलाई 2026 (सोमवार)

• समय : सायं 5:00 बजे

• स्थान : शीतला सहाय सभागार, कैंसर हॉस्पिटल, कैंसर पहाड़ी, मांढरे की माता के पास, ग्वालियर।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in