अवैध रूप से विज्ञापन कर रहे होर्डिंग एवं बैनर को हटाया
ग्वालियर दिनांक 09 जुलाई 2026 – नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से तथा अवैध रूप से कर रहे विज्ञापनकर्ताओं के होर्डिंग एवं बैनर को हटाया गया।
नोडल अधिकारी मदाखलत श्री केशव सिंह चौहान ने बताया कि निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त (मदाखलत) श्री प्रदीप तोमर के निर्देशानुसार मदाखलत अधिकारी श्री रवि कुमार कोरी के निर्देशन में आनन्द नगर डबल रोड ग्वालियर, आनन्द नगर चौराहा ग्वालियर सहित आदि स्थानों पर सम्बन्धित राजस्व कर संग्रहक श्री विनय कुमार के द्वारा बताए गए स्थलों पर अवैध बैनर, होर्डिंग आदि को हटवाने की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री श्रीकांत सेन सहित मदाखलत अमला मौजूद रहा।
इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी श्री सतेंद्र भदौरिया के निर्देशन में राजस्व टी. सी. श्री मनोज राजपूत द्वारा बताये स्थानों नौगजा रोड़, छप्परवाला पुल स्थित बिना अनुमति के संचालित बैनर, फ्लेक्स (होर्डिंग) को हटाने कारवाही की गई। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक श्री आजाद खान सहित दल दक्षिण मौके पर मौजूद रहा।
सूचना क्र./1098/



