Skip to main content

Aaj Tak24x7

खातेगांव एनआरसी ने गंभीर कुपोषित शुभम को दिया नया जीवन; 14 दिनों में बढ़ा वजन, चेहरे पर लौटी मुस्कान

खातेगांव एनआरसी ने गंभीर कुपोषित शुभम को दिया नया जीवन; 14 दिनों में बढ़ा वजन, चेहरे पर लौटी मुस्का

———————

देवास, 10 जुलाई 2026/ देवास जिले के खातेगांव स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र ने एक बार फिर एक मासूम को गंभीर कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर निकालकर स्वस्थ जीवन की राह दिखाई है। ग्राम पटरानी निवासी श्रीमती अंकिता और श्री रितेश के पुत्र शुभम बारेला को एनआरसी टीम के प्रयासों से गंभीर कुपोषण से मुक्ति मिली है। शुभम को 24 जून 2026 को खातेगांव के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय शुभम की शारीरिक स्थिति अत्यंत चिंताजनक थी। उसका वजन मात्र 6.950 किलोग्राम, लंबाई 73.5 सेंटीमीटर और मध्य ऊपरी बांह की परिधि केवल 10.6 सेंटीमीटर दर्ज की गई थी, जो गंभीर तीव्र कुपोषण की श्रेणी को दर्शाती थी।

शुभम की गंभीर स्थिति को देखते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तुषार गुप्ता और पोषण प्रशिक्षक श्रीमती पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन में शुभम को केंद्र में विशेष चिकित्सीय देखभाल, उसकी शारीरिक आवश्यकता के अनुसार संतुलित पोषण आहार और चौबीसों घंटे नियमित स्वास्थ्य निगरानी में रखा गया। लगातार 14 दिनों तक मिली उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और स्नेहपूर्ण देखभाल के बाद शुभम की सेहत में सुधार दर्ज किया गया। 08 जुलाई 2026 को जब शुभम को केंद्र से डिस्चार्ज किया गया, तब उसका वजन बढ़कर 08 किलोग्राम हो गया और एमयूएसी भी सुधरकर 11.4 सेंटीमीटर तक पहुंच गया। शुभम के स्वस्थ होने पर उसके माता-पिता और परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in