निर्माण कार्यों के समन्वय पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्ण
उज्जैन, संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज रेलवे विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक कलेक्टर कार्यालय के प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित की गई। बैठक में सिंहस्थ-2028 से संबंधित रेलवे एवं अन्य विभागों के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा कार्यों में आने वाली बाधाओं के निराकरण हेतु आवश्यक निर्णय लिए गए।



