Skip to main content

Aaj Tak24x7

एबीवीपी स्थापना दिवस पर सेवा बस्ती के बच्चों को वितरित की गई अध्ययन सामग्री*

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

*एबीवीपी स्थापना दिवस पर सेवा बस्ती के बच्चों को वितरित की गई अध्ययन सामग्री

 

ओबरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को ओबरा के भलुआ टोला स्थित सेवा बस्ती में अध्ययनरत बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वंचित एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना था।

इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर सहित अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री प्रदान की गई। परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्ता के प्रति भी जागरूक किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि एबीवीपी केवल छात्र हितों के लिए कार्य करने वाला संगठन ही नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचने का सतत प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर सेवा बस्ती में आयोजित यह कार्यक्रम उसी सेवा भाव का प्रतीक है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान करते हुए शिक्षा के माध्यम से सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में नगर मंत्री शिवम अग्रहरि, पूर्व नगर मंत्री अनिकेत राय, सह नगर मंत्री नीतीश चौरसिया, अंकित साह, सुजीत केशरी, एसएफडी संयोजक अभिमन्यु, एसएफएस संयोजक प्रियांशु यादव तथा नगर कार्यकारिणी सदस्य विनीत गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in