Skip to main content

Aaj Tak24x7

दतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह रहे शामिल

दतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह रहे शामि

 

दतिया, 13 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सोमवार को दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी के नामांकन के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में सहभागिता की।

 

इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी के पक्ष में प्रचंड जनसमर्थन का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री श्री एंदल सिंह कंषाना, श्री राकेश शुक्ला, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, श्रीमती संध्या राय, श्री शिवमंगल तोमर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र बरुआ, जिला अध्यक्ष श्री रघुबीर कुशवाह, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, भाजपा ग्वालियर जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया, भाजपा ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि दतिया की जनता भारतीय जनता पार्टी के विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक विजय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

 

नामांकन सभा में दतिया विधानसभा क्षेत्र के हजारों नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने भाजपा के प्रति जनसमर्थन का स्पष्ट संदेश दिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in