Skip to main content

Aaj Tak24x7

एक पेड़ मां के नाम और पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत आज बहुउद्देशीय सहकारी समिति भदौरा पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

एक पेड़ मां के नाम और पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत आज बहुउद्देशीय सहकारी समिति भदौरा पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

इस अवसर पर उपस्थित सभापति कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ही मां को भी सम्मान देना है। उन्होंने उपस्थित संचालक मंडल एवं ग्रामीणों से अपने अपने जन्मदिन के अवसर एक पेड़ लगाने के साथ उसका पालन पोषण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ो के अत्यधिक कटान से मौसम चक्र अव्यवस्थित हो रहा है। जिसके चलते अत्यधिक गर्मी, वर्षा में कमी एवं बेमौसम वर्षा आदि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए अत्यधिक वृक्षारोपण किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर समरपाल सिंह उपसभापति,करणसिंह,सभापति सहकारी संघ कुंदरकी भूड़,शाहनवाज चौधरी, नासिर चौधरी, सोनू कुमार सचिव, टिंकू कुमार कंप्यूटर सहायक, राम सिंह, आदि रहे।सवाददाता. मुशीर खान

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in