Skip to main content

Aaj Tak24x7

बड़नगर में जमीन सौदे के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप किसान ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बड़नगर में जमीन सौदे के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप किसान ने एसपी से लगाई न्याय की गुहा

 

उज्जैन। बड़नगर तहसील के ग्राम सतवासा निवासी किसान राजेश परमार ने जमीन बिक्री की रकम में करीब 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही सुनील सोलंकी ने विश्वास में लेकर नया बैंक खाता खुलवाया, अपना मोबाइल नंबर खाते से लिंक कराया और बाद में खाते से पूरी राशि निकाल ली।

 

शिकायतकर्ता ने बताया की राजेश परमार ने करीब नौ माह पहले अपनी कृषि भूमि का सौदा धार जिले के पिपलदा निवासी विकास के साथ किया था। इस दौरान सौदा कराने में सुनील सोलंकी की भूमिका रही। शिकायत में बताया गया है कि जमीन बिक्री की राशि में से 4.44 लाख रुपये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शिवाजी पथ, बड़नगर शाखा में खुलवाए गए नए खाते में जमा कराए गए थे। आरोप है कि खाता खुलवाते समय सुनील सोलंकी ने अपना मोबाइल नंबर खाते से लिंक कराया और पासबुक भी अपने पास रख ली।

 

राजेश परमार का आरोप है कि वह अधिक पढ़े-लिखे नहीं हैं, जिसका फायदा उठाकर उनसे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। बाद में बैंक एप और यूपीआई के माध्यम से धीरे-धीरे खाते से पूरी राशि निकाल ली गई। शिकायत में दावा किया गया है कि कुल मिलाकर करीब 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

 

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले की शिकायत थाना बड़नगर में करने के बावजूद पिछले आठ माह से एफआईआर दर्ज नहीं की गई। वहीं, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया और ऐसा नहीं करने पर प्रकरण दर्ज करने की धमकी दी गई।

 

राजेश परमार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि सुनील सोलंकी और उसके कथित 4-5 साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाने और आधार कार्ड व बैंक पासबुक लौटाने की भी मांग की है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in