Skip to main content

Aaj Tak24x7

15 अगस्त से पूर्व संग्रहालय के कार्य पूर्ण करने के निगमायुक्त ने दिए निर्देश

15 अगस्त से पूर्व संग्रहालय के कार्य पूर्ण करने के निगमायुक्त ने दिए निर्देस

हुरावली पुलिया पर जुलाई अंत तक निकलने की करें वैकल्पिक व्यवस्था

ग्वालियर दिनांक 14 जुलाई 2026 – नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का निरीक्षण कर कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने संग्रहालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को 15 अगस्त से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने सबसे पहले सिरोल स्थित पीएम आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि अभी तक एम-1 एवं एम-2 में 10 रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। उन्होंने एक माह के अंदर पीएम आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर मार्ग के तहत निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हुरावली पुलिया पर जुलाई के अंत तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करें जिससे आमजनों को निकलने में परेशानी ना हो।

निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं मल्टीलेवल कार पार्किंग में निगमायुक्त ने वर्तमान कार्य की प्रगति रिपोर्ट अधिकारियों को देने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि है कि कार्य को शीघ्र पूर्ण करें इसके बाद उन्होंने महाराज बाड़ा स्थित टाउन हॉल का निरीक्षण किया और कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री सुशील कटारे, श्री श्रीकांत कांटे, सहायक यंत्री श्री मनीष यादव, श्री अमित गुप्ता, श्री पवन शर्मा, श्री रामबाबू दिनकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना क्र./1115/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in