Skip to main content

Aaj Tak24x7

खाद , मूंग, बिजली के लिए प्रदेश व्यापी भूख हड़ताल , माकपा* 

*नीतू पटैल

जबलपुर

 

खाद , मूंग, बिजली के लिए प्रदेश व्यापी भूख हड़ताल , माकपा*

   मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि माकपा राज्य समिति द्वारा द्वारा बैठक मे निर्णय लिया गया है खरीफ की फसल की वोबनी के समय खाद बीज़ , बिजली कटौती के चलते गंभीर संकट के खिलाफ एवं किसानों की सरकार द्वारा 100प्रतिशत मूंग न खरीदे जाने को लेकर प्रदेशव्यापी भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है l मॉनसून के लेट एवं कम वर्षा होने से किसानों की चिंता बढ़ गयी है l सबसे बड़ी चिंता खाद, बीज़ के संकट, कालाबाजारी और नकली खाद बीज़ की होगी l वर्षा न होने से बिजली का कम वोल्टेज और बेतहाशा कटौती और समर्थन मूल्य पर मूंग की आंशिक खरीदी से किसान को लूटने की खुली छूट दी गई है, सरकार ने इस समस्या से निबटने की कोई योजना नहीं बनाई है l

इसे लेकर प्रदेश भर मे एक साथ 24 घंटे की *भूख हड़ताल* करने का निर्णय लिया गया है l जिसमें प्रदेश भर के माकपा कार्यकर्ता किसानों के साथ 16जुलाई 12बजे से 17जुलाई 12बजे तक 24घंटे की भूख हड़ताल कर एक आमसभा उपरांत ज्ञापन सौंपकर समापन करेंगे।नरसिंहपुर जिले के तहसील गाडरवारा के *शक्ति धाम चौंक पलोटन गंज में भूख हड़ताल होगी* जिसमें राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं जिले के प्रभारी कामरेड बादल सरोज भूख हड़ताल में शामिल रहेंगे।नरसिंहपुर जिले में पर्याप्त खाद बीज की उपलब्धता टोकन प्रणाली समाप्त कर सुगमता से खाद उपलब्ध कराने, मूंग की 100प्रतिशत खरीदी करने, किसानों को बिना कटौती 12घंटे बिजली प्रदाय करने की मांग उठाई जाएगी इस आंदोलन में प्रदेश एवं जिला स्तर के नेतृत्वकारी साथी सक्रिय भूमिका निभाते हुए भूख हड़ताल में शामिल रहेंगे।

*खाद संकट की असली वजह*

नरेंद्र मोदी बीजेपी सरकार का ट्रंप के आगे समर्पण है,

ईरान, रूस हमें खाद बनाने वाली सामग्री lNG (एल एन जी)दे रहा है, देने तैयार है, और दे भी दी है। रूस से बीस हजार टन एल एन जी का बड़ा जहाज चला जिसका पूरा भुगतान मोदी सरकार ने हमारे देश की जनता के टैक्स के पैसे से भुगतान भी कर दिया, अचानक ट्रंप का फोन मोदी जी को आता है उस जहाज को रस्ते में ही रोक दिया जाता है, वह जहाज आज भी लगभग 2माह से सिंगापुर में खड़ा हुआ है, वह जहाज न आने से एल एन जी न होने से खाद तैयार नहीं हो रहा है। ट्रंप जो तय कर रहा है मोदी सरकार उसकी कठपुतली बनकर सरेंडर किए हुए हैं जिससे देश विरोधी, किसान विरोधी नीतियां लागू कर बर्बाद किया जा रहा है।

*सभी किसान संगठनों से अपील*

भूख हड़ताल को मध्य प्रदेश किसान सभा ने समर्थन दिया है, माकपा सभी किसान संगठनों से किसान हित देश हित में प्रदेशव्यापी हड़ताल को समर्थन देकर सफल बनाएं।

जगदीश पटेल

सचिव माकपा नरसिंहपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in