*‘हर घर तिरंगा’ के तहत विंढमगंज में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे और जयकारे
*आज तक 24x7news रिपोर्ट: विनोद कुमार*
*विंढमगंज,सोनभद्र*।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आह्वान पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल विंढमगंज द्वारा कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य घर-घर तिरंगा पहुंचाने के साथ आमजन में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था।
तिरंगा यात्रा भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से शुरू होकर कोन मोड़ तिराहे तक पहुंची और वापस कॉलेज मैदान में आकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं और नागरिकों की भीड़ से पूरा बाजार क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय श्री राम’ के देशभक्ति से भरे नारे और जयकारे गूंजते रहे। प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विद्यार्थियों, युवाओं, बुजुर्गों और बड़ी संख्या में बाजारवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी बीएन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, श्रवण सिंह गोड़, रामनरेश पासवान, मनोज मिश्रा, सुषमा सिंह गोड़, राकेश केसरी, सुमित कुमार, उपेंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार जायसवाल, आर. रवि जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता, राम नारायण शर्मा, महेंद्र गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, उदय शर्मा, सुजीत कुशवाहा और अमन कुमार जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। वहीं वन विभाग के रेंजर रत्नेश कुमार भी अपने दल-बल के साथ काफिले में व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय दिखे।
आयोजकों ने कहा कि ऐसी यात्राएं समाज में देशप्रेम की भावना को नई ऊर्जा देती हैं और आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है।



