*करोड़पति क्लर्क श्वेतांक चौरसिया के ठिकाने पर ईओडब्ल्यू की 2 टीमों ने दी दबिश
*2.48 करोड़ रुपये की संपत्ति उजागर*
*अनुपातहीन संपत्ति का मामला दर्ज*
जबलपुर/मंडला।पश्चिम बनमंडल मंडला में पदस्थ क्लर्क श्वेतांक चौरसिया के आवास पर आज सुबह ईओडब्ल्यू ने दबिश देते हुए जांच में करोड़ की संपत्ति उजागर की। ईओडब्ल्यू द्वारा मारे गए छापे में आरोपी श्वेतांक चौरसिया ग्रेड-3 एल.डी.सी. पश्चिम वनमांडल मुख्य शाखा मण्डल के विरुद्ध भ्रष्टाचार से करोड़ों रूपये की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने की प्राप्त शिकायत की सत्यता पर की गई जांच में आरोप प्रथम दृष्टय सही पाए गए। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक -0/26 अंतर्गत धारा 13(1) (बी), 13(2) भ्र.नि अ. 1988 सांशोर्धत 2018 पांजीबद्ध किया गया है ।
*प्राप्त संपत्ति* 1.मंडला का आवास 1.50 करोड़ रूपये
2- नगद 5.00 लाख रूपये
3-घरेलू सामान की इन्वेंट्री 25 लाख रूपये 4-सोने के आभूषण वजन 85 ग्र म 13 लाख रूपये 5-चांदी के आभूषण वजन 2.8 ककलोग्र म 06 लाख रूपये। 6 एक दुक न 51.50 लाख रूपये 7- एक फोर व्हीलर 08 लाख रूपये 8- दो मोटर साइकिल 1.50 लाख रूपये 9- श्वेतांक चौरसिया एवं परिजनों के नाम पर विभिन्न बैंक शाखाओं में 5 खाते संचालित है। वहीं बैंक में जमा राशि की जानकारी जुटाई जा रही है । ईओडब्ल्यू से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी की कुल 2.48 करोड़ रूपये की अनुपातहीन संपत्ति उजागर हुई है । इसके अलावा लॉकर खोला जाना शेष है।



