
जबलपुर। शहर में साइबर ठगी के मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साइबर अपराधियों ने 11 वारदातों को अंजाम देकर बुजुर्गों और व्यापारियों से 9.5 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है।
जानकारी के मुताबिक, गढ़ा क्षेत्र में सेवानिवृत्त LIC कर्मचारी से 60 हजार रुपये, घमापुर में एक व्यापारी से 3.72 लाख रुपये और संजीवनी नगर में सेवानिवृत्त शिक्षक की पत्नी से 1.46 लाख रुपये की ठगी की गई।
शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम द्वारा मोबाइल नंबर, बैंक खातों और UPI ट्रांजेक्शन की जानकारी खंगाली जा रही है। पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
⚠️ सावधान रहें: अनजान कॉल, लिंक, APK फाइल या संदिग्ध UPI रिक्वेस्ट पर भरोसा न करें और किसी के साथ OTP, PIN या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
📍 जबलपुर, मध्य प्रदेश
📺 AajTakNews24x7



