Skip to main content

Aaj Tak24x7

नगर परिषद कार्यालय के नवीन भवन का भव्य लोकार्पण

नगर परिषद कार्यालय के नवीन भवन का भव्य लोकार्प

1.43 करोड़ की लागत से निर्मित भवन से मिलेगी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं

बरेला। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (द्वितीय चरण) के अंतर्गत स्वीकृत 1.43 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नगर परिषद कार्यालय के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण बुधवार को क्षेत्रीय विधायक श्री सुशील ‘इंदू’ तिवारी के कर-कमलों से संपन्न हुआ। नवीन भवन को नगर के प्रशासनिक विकास, सुशासन एवं जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

नवीन कार्यालय भवन के निर्माण से नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित, सुगम एवं आधुनिक स्वरूप मिलेगा। वहीं नागरिकों को विभिन्न शासकीय एवं नगरीय सेवाओं के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से जनहित के कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

लोकार्पण समारोह के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विधायक श्री सुशील ‘इंदू’ तिवारी ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक श्री तिवारी ने कहा कि “विकास केवल नई इमारतों के निर्माण का नाम नहीं है, बल्कि ऐसी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निर्माण है, जो आम नागरिक के जीवन को सरल और बेहतर बनाएं। नगर परिषद का यह नवीन भवन इसी विकास दृष्टि का प्रतीक है।”

लोकार्पण समारोह के माध्यम से नगर में विकास के प्रति नई उम्मीद और उत्साह का संचार हुआ। नवीन भवन के रूप में मिली यह सौगात आने वाले समय में सुशासन, जनसेवा और नगर विकास की नई पहचान बनेगी।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतीक दुबे, उपाध्यक्ष सोनम ‘सोनू’ सोनकर, एसडीएम अभिषेक सिंह, सीएमओ संजय पांडे, तहसीलदार राजेश मिश्रा, नगर निरीक्षक संगीता सिंह, उपयंत्री एस.के. गुप्ता, संजय कैथवास, मंडल अध्यक्ष अर्पित जैन, जिला उपाध्यक्ष अंकुर जैन, जिला मंत्री मनोज यादव, ज्योति ठाकुर सहित पार्षदगण दीपेश पटेल, पिंकी, प्रीतम पटेल, शारदा, कृष्णा बर्मन, रामवती, महेश चक्रवर्ती, दिव्या, अरिहंत जैन, ममता बर्मन, प्रकाश चक्रवर्ती, दीपक सोनकर, दिनेश सिंह पटेल, राजकुमार गोंटिया एवं श्रीकांत उपाध्याय उपस्थित रहे।

इसके अलावा मनोनीत पार्षद सावित्री बाई पटेल, हेमंत मुनि विश्वकर्मा, एडवोकेट मुकेश साहू, अखिलेश रैकवार, पूर्व अध्यक्ष निशा तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष सोनू सोनकर, पूर्व पार्षदगण चंदन सिंह पटेल एवं कृष्णा बर्मन, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in