Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रशिक्षण अधिकारी राखी मोटवानी ने बढ़ाया संस्थान का मान

लोकेशन बालाघाट

प्रशिक्षण अधिकारी राखी मोटवानी ने बढ़ाया संस्थान का मान

दस प्रशिक्षणार्थियों का अहमदाबाद की प्रतिष्ठित कंपनी अरविंद लिमिटेड में हुआ चयन

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बालाघाट में पदस्थ स्विंग टेक्नोलॉजी की प्रशिक्षण अधिकारी सुश्री राखी मोटवानी ने अपने कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के लिए तैयार कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उनके मार्गदर्शन में वर्ष 2025-26 में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 10 प्रशिक्षणार्थियों का चयन गुजरात के अहमदाबाद स्थित प्रतिष्ठित कंपनी अरविंद लिमिटेड में हुआ है।

कंपनी द्वारा 06 जुलाई 2026 को शासकीय आईटीआई बालाघाट में जॉब प्लेसमेंट का आयोजन किया गया था। इसमें चयनित प्रशिक्षणार्थियों में प्रिया दमाहे, मोनाली पटले, मौसम कटरे, अल्का गनगिरे, सिया मांदरे, दीपाली गौरकर, कविता उपवंशी, कशिश डोंगरे, कृष्णा मस्करे और ज्योति शामिल हैं। सभी प्रशिक्षणार्थी ग्रामीण परिवेश एवं मध्यमवर्गीय परिवारों से आती हैं।

चयनित प्रशिक्षणार्थियों को कंपनी द्वारा उनकी योग्यता के अनुसार 12 से 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही अटेंडेंस बोनस, ओवरटाइम का अतिरिक्त भुगतान, नि:शुल्क भोजन एवं हॉस्टल, नि:शुल्क परिवहन, मेडिकल सुविधा, पीएफ एवं ईएसआईसी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक स्विंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपने कौशल को और विकसित करने का अवसर भी प्राप्त होगा।

सभी चयनित प्रशिक्षणार्थी 10 अगस्त को ट्रेन से अहमदाबाद के लिए रवाना हुईं। कंपनी की ओर से उन्हें रिसीव करने के लिए स्टॉफ के साथ बस की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा वर्ष 2025-26 बैच की चार प्रशिक्षणार्थी आशु दमाहे, मौसम कुतराहे, लक्ष्मी सुल्के और मंजू रनगिरे बालाघाट में संचालित चल चरखा प्रशिक्षण केंद्र में साड़ियों पर आरी वर्क का कार्य कर रही हैं। उन्हें कार्य के आधार पर लगभग 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक की आय प्राप्त हो रही है।

पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने भी हासिल की सफलता

प्रशिक्षण अधिकारी राखी मोटवानी के मार्गदर्शन में पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों ने भी रोजगार के क्षेत्र में सफलता हासिल की है। प्रशिक्षणार्थी मनोज नगपूरे वर्तमान में सीमा सशस्त्र बल में कांस्टेबल टेलर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं काजल राहंगडाले रेनकोट निर्माण करने वाली झील बनाम कंपनी में कार्यरत हैं और उन्हें 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्राप्त हो रहा है।

दो प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण अधिकारी पद पर चयन

कौशल विकास संचालनालय द्वारा कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से हाल ही में आयोजित परीक्षा में स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड की प्रशिक्षणार्थी सिद्धि भाशंत और भुमेश्वरी नारनौरे का प्रशिक्षण अधिकारी पद पर चयन हुआ है। यह उपलब्धि प्रशिक्षणार्थियों को दिए जा रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और मार्गदर्शन का प्रमाण है।

प्रशिक्षण अधिकारी राखी मोटवानी के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्थान की प्राचार्य श्रीमती सपना राहंगडाले ने कहा कि उनके परिश्रमी मार्गदर्शन और कौशल-कला से प्रशिक्षणार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थी अपनी लगन और मेहनत से भविष्य में अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर संस्थान एवं अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी।

अशोक मोटवानी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in