जबलपुर में अवैध शराब का बड़ा खुलासा क्राइम ब्रांच और थाना तिलवारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पिकअप वाहन से 192 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 🔴 1713.600 लीटर शराब जब्त
🚨 जबलपुर में अवैध शराब का बड़ा खुलासा
क्राइम ब्रांच और थाना तिलवारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पिकअप वाहन से 192 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
🔴 1713.600 लीटर शराब जब्त
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंधमुख बायपास रोड से जबलपुर-नागपुर रोड होते हुए ग्राम घाना की ओर एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर जोधपुर पड़ाव पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी कर पिकअप MP 20 ZQ 1873 को रोका गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 192 पेटी में 1664 बोतल और 2670 क्वार्टर, कुल 1713.600 लीटर अंग्रेजी शराब मिली।
👮 दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने वाहन चालक घनश्याम झारिया (29) निवासी ग्राम खैरी, थाना जबेरा, जिला दमोह और उसके साथ बैठे राहुल यादव (28) निवासी चांदमारी तलैया, घमापुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शराब की कीमत करीब ₹17.12 लाख, पिकअप वाहन की कीमत करीब ₹2 लाख बताई है। इसके अलावा दोनों आरोपियों के 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कुल जब्ती की कीमत लगभग ₹19.20 लाख बताई गई है।
⚖️ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से और किसके जरिए लाई गई थी तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था।
कार्रवाई में थाना तिलवारा एवं क्राइम ब्रांच की टीम के पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।
📺 AajTak News 24×7
#Jabalpur #JabalpurPolice #CrimeBranch #TilwaraPolice #IllegalLiquor #LiquorSmuggling #शराबतस्करी #अवैधशराब #JabalpurCrime #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #AajTakNews24x7 #ViralNews