Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

ग्वालियर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री नारायण सिंह कुशवा

 

माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। ग्वालियर, 13 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज ग्वालियर महानगर में कटोरा ताल से महाराज बाड़ा तक भव्य तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली आयोजित की गई। कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी ने यात्रा में सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के इस गौरवपूर्ण अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

 

तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज और भारत माता के जयघोष से पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय में देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत उत्साह देखने को मिला।

 

मंत्री श्री कुशवाह जी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है।

 

इस अवसर पर वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया जी, जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया जी सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा!

वंदे मातरम्! भारत माता की जय!

aajtak24x7
Author: aajtak24x7