Skip to main content

Aaj Tak24x7

मूंग खरीदी अंतिम तारीख न निकले सतत तुलाई जारी रखें,जगदीश पटेल* 

*नीतू पटैल जबलपुर

*मूंग खरीदी अंतिम तारीख न निकले सतत तुलाई जारी रखें,जगदीश पटेल*

मध्य प्रदेश किसान सभा के सहायक महासचिव जगदीश पटेल ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी में हो रही अव्यवस्था पर शासन प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया है।

किसान 12, 15दिन से बरसात में अपने ट्रेक्टर ट्राली लाइन में लगाए हुए अपनी बारी का इंतजार कर रहे, 10तारीख के बाद तारीख को आगे बढ़ाए जाने का आप्शन समाप्त हो गया है, यदि किसान की मूंग खरीदी केंद्र पर अंतिम तारीख में नहीं ली जाती तो वह समर्थन मूल्य से वंचित रह जाएगा।

मध्य प्रदेश किसान सभा शासन प्रशासन से अपील करता है किसानों की मूंग समय पर तुलाई हो सके एवं शीघ्रता से हो इसके लिए अतिरिक्त तोल कांटे लगाए जाएं।

**वंचित रहे तो चौराहे पर मूंग का ढेर लगाकर विरोध प्रदर्शन होगा।*

सिद्धि वेयर हाउस फुल होने और 12तारीख अंतिम निकलते देख किसानों ने 2घंटे में समाधान न होने पर चका जाम का ऐलान किया था ,प्रशासन द्वारा आधे घंटे में ही समाधान निकाला गया। 13तारीख को स्वर्णपरी वेयर हाउस में किसान सभा के हस्तक्षेप के बाद 3 .30बजे के बाद सर्वेयर के पहुंचने पर तुलाई शुरू हुई ,किसानों की तारीख निकल रही है।

पटेल ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है *मध्य प्रदेश के किसी भी जिले के खरीदी केंद्र* पर यदि एक भी किसान जिनके रजिस्ट्रेशन हैं, वंचित रहते हैं तो बीच चौराहे पर ढेर लगाकर उसका समर्थन मूल्य के दाम नहीं मिलते तब तक मध्य प्रदेश किसान सभा किसानों के साथ सबसे आगे रहकर विरोध प्रदर्शन करने मजबूर होंगे जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी।

जगदीश पटेल

सहायक महासचिव

मध्य प्रदेश किसान सभा

9827986787

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in