Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण*

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण

ग्वालियर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, ग्वालियर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सजावल जग्गा (भापुसे), डीएसपी मुख्या. श्री रोविन जैन, रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह सिकरवार सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, राष्ट्र की सेवा एवं आमजन की सुरक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in