Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्वर्गीय एस. एस. झा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शानदार एवं सफल समापन

स्वर्गीय एस. एस. झा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शानदार एवं सफल समाप

 

जमुना-कोतमा। खेल, जुनून, एकता और भाईचारे से सराबोर स्वर्गीय एस. एस. झा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य एवं सफल समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया।

 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि जमुना-कोतमा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रभाकर राम त्रिपाठी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जीएम ऑपरेशन श्री अजय कुमार जी ने किया।

 

समारोह में वर्कर्स क्लब कमेटी के अध्यक्ष श्री स्वप्निल पांडेय, यूनियन प्रतिनिधि विजय सिंह जी, कान्त शुक्ला जी, रमेश कुशवाह जी, प्रमोद खंड जी, इंद्र प्रताप सिंह जी एवं उमेश मिश्रा जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

विशिष्ट अतिथियों में ओम प्रकाश सिंह, सोनू, अजय यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, गणेश ट्रांसपोर्ट के श्री लाल बहादुर जैसल, नीतीश सिंह, दीपक तिवारी, अन्नू सिंह, अविनाश सिंह, राज, संदीप मंडल, प्रमोद, राज्यभर, कुसलेदार तिवारी, प्रदीप मिश्रा, राजेश, संतोष पटेल सहित अन्य सम्माननीय अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

 

आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी बंधुओं, पूर्व खिलाड़ियों, युवाओं एवं नारी शक्ति का विशेष सहयोग और सहभागिता रहा।

 

वर्कर्स क्लब कमेटी के अध्यक्ष श्री स्वप्निल पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस टूर्नामेंट ने क्षेत्र में खेल भावना, युवा ऊर्जा और सामाजिक एकजुटता की एक नई मिसाल पेश की।

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in