जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार
- नगर पालिका परिषद शिवपुरी की “सुंदरता” ने वाकई चार चाँद लगा दिए
शिवपुरी शहर की जनता इस समय सड़कों की बदहाल स्थिति से परेशान है। सड़कें अब सड़कें कम और तालाब ज्यादा नजर आ रही हैं। जगह-जगह पानी भरा है, बड़े-बड़े गड्ढे हैं और आम नागरिक रोज अपनी जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं। जनता उम्मीद लगाए बैठी है कि आखिर कब इन सड़कों की हालत सुधरेगी और कब उन्हें फिर से बेहतर रास्ते मिलेंगे। लेकिन सवाल यह है कि जब नगर पालिका परिषद अपने खुद के कार्यालय के सामने के गड्ढे तक नहीं भरवा पा रही, तो शहर के वार्डों और मोहल्लों में पड़े सैकड़ों गड्ढों की सुध कौन लेगा? चार साल होने को हैं। जनता ने जनप्रतिनिधियों पर भरोसा किया, लेकिन अब सवाल पूछने का समय है—आखिर विकास हुआ कहाँ? जिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के जिम्मे शहर की व्यवस्था है, उन्हें यह समझना होगा कि जनता सिर्फ भाषण और दावों से नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाले काम से संतुष्ट होगी।
अब कार्यकाल का लगभग एक साल ही बचा है। ऐसे में जनता पूछ रही है—जब नगर पालिका अपने कार्यालय की सड़क नहीं सुधार पा रही, तो पूरे शिवपुरी के गड्ढे कब भरेंगे? खरी-खरी बात है—पहले अपने कार्यालय के सामने की सड़क ठीक करिए, फिर शहर के विकास के दावे करिए। जनता सब देख रही है, सब समझ रही है और समय आने पर सवाल भी करेगी। 🙏🙏
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jyotiraditya M Scindia Yashodhara Raje Scindia Collector Shivpuri Arpit Verma IAS



