जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार
नपा के भ्रष्टाचार की जांच करने सावरकर पार्क पहुंची टीम: अजीबोगरीब नजारे आए सामने
मशीनों से भरी मिली जिम,
चोरी पर पर्देदारी के लिए अंधेरे कमरे में रख दीं नई पेकिंग में मशीनें ।
शिवपुरी। भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हो चुकी नगरपालिका शिवपुरी ने शहर के वार्ड 19 के वीर सावरकर पार्क में एक जिम बनाई।
मशीने 14 लाख की लगाने के बाद 38 लाख रुपए का भुगतान निकाल दिया।
शिकायत पार्षदों द्वारा किए जाने पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने 4 सदस्यीय जांच टीम 5 अगस्त को बनाकर 3 दिन में रिपोर्ट मांगी थी।
13 दिन बाद मंगलवार की शाम जांच टीम के दो सदस्य एसडीएम शिवपुरी आनंद सिंह राजावत एवं डूडा प्रभारी सौरभ गौड सावरकर पार्क पहुंचे।
जिम में मशीनों को देखने के बाद उन्होंने जब साथ में लाए गए कागज से सामान का मिलान किया,
एक अंधेरे कमरे में कुछ अन्य मशीनें रखा होना बताया।
कमरे में रोशनी न होने की वजह से आनन फानन में एक बल्ब लटकाया गया।
फिर सील पेक मशीनों की पैकिंग खोलकर उनके मॉडल की जांच की गई।
एसडीएम भी मान रहे थे कि जिम में उक्त मशीनों को लगाने के लिए जगह ही नहीं है। साथ ही उन्होंने कमेंट भी किया कि क्या स्पेयर में मशीनों को लाकर अंधेरे कमरे में रखा गया है।
जनता को पानी पिलाने वाली सिंध जलावर्धन योजना के लिए पंप व मोटर स्पेयर में लाकर नहीं रखी गई,
लेकिन जिम का सामान अतिरिक्त लाकर रखा गया। यह पूरा घटनाक्रम नगरपालिका में चल रही लूटमार को उजागर कर रहा है,
जिसमें शिकायत होने के बाद सामान की पूर्ति करने के लिए अंधेरे कमरे में सीलपेक सामान लाकर रख दिया गया,
गिनती पूरी हो जाए, लेकिन उसमें भी कई मशीन मिली हीं नहीं।
जब इस संबंध में एसडीएम राजावत से बात करनी चाही तो वे यह कहकर टाल गए
इसमें वर्जन जिला पंचायत सीईओ ही देंगे, तथा वो भी अभी देखने आएंगे।



