मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में खुली महुली सरकारी विद्यालय की पोल, मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलीं दुरुस्
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी, सोनभद्र। तहसील क्षेत्र के महुली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार, 20 अगस्त 2026 को मजिस्ट्रेट ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्थाओं में कई खामियां पाई गईं।
जांच में शौचालयों में साफ-सफाई का अभाव, कुछ कक्षाओं में पंखे बंद और एक कक्षा का ब्लैकबोर्ड टूटा मिला। पेयजल स्थल पर न तो सफाई थी और न ही नल लगा था।
विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास की स्थिति भी संतोषजनक नहीं रही। उपकरणों का उपयोग नहीं हो रहा था और छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विद्यालय की स्थिति को लेकर अभिभावकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को बुनियादी सुविधाएं मिलना जरूरी है। अब मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के बाद प्रशासन से सुधारात्मक कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।



