Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस कंट्रोल रूम में वायरलेस की आवाज, फरियादियों की भीड़ और पुलिस की भागदौड़ देखी होगी। लेकिन अब शिवपुरी कंट्रोल रूम से बच्चों की किलकारियां भी सुनाई देंगी। 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

 

समाचार

 

पुलिस कंट्रोल रूम में वायरलेस की आवाज, फरियादियों की भीड़ और पुलिस की भागदौड़ देखी होगी। लेकिन अब शिवपुरी कंट्रोल रूम से बच्चों की किलकारियां भी सुनाई देंगी।

 

शिवपुरी एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने आज कंट्रोल रूम के अंदर ही एक रंग-बिरंगा ‘झूला घर’ खोल दिया है। इसका मुख्य कारण यह है कि इन बच्चों की मां पुलिस कंट्रोल रूम में पूरे मनोयाेग के साथ अपनी ड्यूटी कर सकें और उन्हें अपने दूधमुंहे बच्चों की चिंता भी न रहे।

 

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि, पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहते हैं।

 

छोटे बच्चे होने के कारण उन्हें ड्यूटी और परिवार के बीच संतुलन बनाने में भारी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

 

इस झूला घर की शुरुआत से शिवपुरी जिले के पुलिसकर्मी अब पूरी तरह तनावमुक्त होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे। ड्यूटी के दौरान उनके बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी अब पुलिस परिवार की होगी।

बाक्स

किड्स जोन में ये है बच्चों के लिए

नवनिर्मित किड्स जोन को बच्चों के अनुकूल बेहद आकर्षक और रंग-बिरंगा बनाया गया है, इसमें बच्चों के खेलने के लिए खिलौने और शैक्षिक खेल सामग्रियां उपलब्ध कराई गई हैं। छोटे बच्चों के सोने के लिए आरामदायक पालने, गद्दे और पौष्टिक खान-पान के लिए पेंट्री एरिया बनाया गया है।

बाक्स

देखभाल के लिए तैनात रहेगी महिला स्टाफ

जब महिला पुलिसकर्मी खाकी पहनकर अपनी ड्यूटी कर रही होगी उस समय उसका बच्चा किड्स जोन में रहेगा, परंतु पुलिस अधीक्षक ने इस बात का भी ध्यान रखा है कि, बच्चा अकेला न रहे। इसी के चलते यहां एक महिला स्टाफ की तैनाती की गई है। यह महिला स्टाफ बच्चों का पूरा ध्यान रखेगी। इसके अलावा बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि किड्स जोन पर पूरी नजर रखी जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in