Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्रीमंत महाराज साहब ने पिछोर को दी करोड़ों की सौगात। 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार

 

श्रीमंत महाराज साहब ने पिछोर को दी करोड़ों की सौगात।

 

अछरौनी में स्वास्थ्य केंद्र, बामौरकलां में उप तहसील और विद्युत उपकेंद्रों का किया लोकार्पण।

 

पिछोर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज करते हुए क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वास्थ्य, बिजली और प्रशासनिक सुविधाओं से जुड़ी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अछरौनी में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया,

 

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही उन्होंने बामौरकलां में 1.24 करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित उप तहसील भवन का लोकार्पण किया। स्थानीय नागरिकों की मांग पर शुरू हुई इस उप तहसील से क्षेत्र के 70 गांवों की बड़ी आबादी को प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों में बड़ी राहत मिलेगी।

विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सिंधिया ने चमरौआ में 2 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र और पिपरा में 1.46 करोड़ रुपये से बने उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इन दोनों उपकेंद्रों से 35 हजार से अधिक की आबादी, किसानों और व्यापारियों को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

इस दौरान सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का अंतिम लक्ष्य पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने पिछोर में निर्माणाधीन 100 बिस्तरों के अस्पताल का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र को स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई नई सौगातें मिलती रहेंगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in